कटनी

यशभारत फालोअप : वाट्सएप कॉलिंग से बात करते थे किसना ज्वेलर्स में चोरी के आरोपी, वारदात के दौरान कई बार बदली सिम, बदरुद्दीन शेख से पूछताछ में खुलासा

कटनी, यशभारत। किसना ज्वेलर्स में चोरी के मामले में कोलकाता से पकड़े गए आरोपी बदरूद्दीन शेख से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है लेकिन पुलिस को अब तक कोई ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा है, जिससे आरोपियों तक पहुंच सकें। पूछताछ में पुलिस को यह पता चला है कि चोर गिरोह के सदस्य सिमों को बदलते रहते थे और एक दूसरे से संपर्क करने के लिए वाट्सएप कॉलिंग करते थे, ताकि कॉल डिटेल में पकड़े न जा सकें। चोरी को अंजाम देने के बाद जब ये सुबह दानापुर एक्सप्रेस से प्रयागराज पहुंचे तो वहां गिरोह के सभी सदस्यों ने अपने मोबाइल और उनकी सिम का उपयोग करना बंद कर दिया और नए मोबाइल और नई सिम का उपयोग करने लगे। घटना के दौरान इनके द्वारा कम से कम दो दर्ज से अधिक सिमों का उपयोग किया गया है। पुलिस इन सभी नंबरों की कॉल डिटेल जुटा रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड जुटाया है, जिसमें यह पता चला है कि इस गैंग ने देश के अन्य प्रांतों में बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है और ये सिर्फ सोना ही चोरी करते हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की 4 से 6 टीमें झारखंड, बंगाल, प्रयागराज, दिल्ली मुंबई सहित अन्य जगहों डटी हुई है। पुलिस अफसर इनकी तलाश कर गिरफ्तार पश्चिम पर डटी करने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं।
प्रयागराज में भी होटल में ठहरे
बताया जाता है कि प्रयागराज में गिरोह के सभी सदस्य एक होटल में दो से तीन घंटे ठहरे और वहां से अलग-अलग हो गए। पुलिस को पता चला है कि होटल में ही गिरोह ने आपस में माल का बंटवारा किया होगा। गिरोह का एक सदस्य बदरुद्?दीन हेख कटनी से भुसावल होते हुए मुंबई गया था और मुंबई से कोलकाता पहुंचा था जहां से वह पकड़ा गया। पुलिस ने जब बदरुद्दीन शेख को पकड़ कर कटनी लाना चाहा तो कोलकाता पुलिस ने असहयोग किया। उसे सीधे नहीं लाने दिया और पहले वहां की कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया।
साहिबगंज में अपराधियों की तलाश करना टेढ़ी खीर
पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी झारखंड के साहिबगंज के हंै। यहां अपराधियों की तलाश करना टेढ़ी खीर है। पुलिस को इनकी तलाश में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधी बॉर्डर पार कर बांग्लादेश जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार शातिर चोर गिरोह ने कई दिनों तक सतना के होटल में रुक कर यहां ट्रेन से आकर रेकी की थी। गिरोह हमेशा ट्रेन के जनरल क्लास में सफर करता था। यहां गजानन कॉम्प्लेक्स के पास स्थित होटल गणपति प्लाजा में चार लोग ठहरे थे जिसमें से दो लोगों ने अपनी आईडी जमा की थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button