मौसम ने ली करवट, तेज आंधी-तूफान के बीच बिजली गुल
शुक्रवार की रात गरज-चमक के साथ चली तेज हवाएं, कई इलाकों में अंधेरा

मौसम ने ली करवट, तेज आंधी-तूफान के बीच बिजली गुल
- शुक्रवार की
रात गरज-चमक के साथ चली तेज हवाएं, कई इलाकों में अंधेरा;
मौसम खराब रहने के आसार
कटनी,यशभारत। जिले में शुक्रवार रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद देर शाम से आसमान में बादलों का डेरा जमना शुरू हुआ और रात होते-होते तेज आंधी-तूफान ने शहर सहित आसपास के क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं, धूलभरी आंधी और बिजली की तेज गर्जना के बीच कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे शहर के अनेक हिस्सों में अंधेरा छा गया।
मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तेज हवाओं के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो सकता। पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने की खबरें भी आ रही हैं। वहीं बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जबकि कुछ जगहों पर फॉल्ट आने से भी बिजली गुल हो गई।
शुक्रवार रात 12 बजे करीब आते-आते तेज हवाओं का असर बढ़ गया और कई इलाकों में लोगों को घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद करने पर मजबूर होना पड़ा। अचानक मौसम बदलने से सड़कों पर निकले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी प्रभावों के कारण कटनी सहित महाकौशल क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को दिन में भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
पिछले कई दिनों सेमौसम ने ली करवट, तेज आंधी-तूफान के बीच बिजली गुल
शुक्रवार रात गरज-चमक के साथ चली तेज हवाएं, कई इलाकों में अंधेरा;
मौसम खराब रहने के आसार
कटनी,यशभारत। जिले में शुक्रवार रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद देर शाम से आसमान में बादलों का डेरा जमना शुरू हुआ और रात होते-होते तेज आंधी-तूफान ने शहर सहित आसपास के क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं, धूलभरी आंधी और बिजली की तेज गर्जना के बीच कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे शहर के अनेक हिस्सों में अंधेरा छा गया।
मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तेज हवाओं के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो सकता। पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने की खबरें भी आ रही हैं। वहीं बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जबकि कुछ जगहों पर फॉल्ट आने से भी बिजली गुल हो गई।
शुक्रवार रात 12 बजे करीब आते-आते तेज हवाओं का असर बढ़ गया और कई इलाकों में लोगों को घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद करने पर मजबूर होना पड़ा। अचानक मौसम बदलने से सड़कों पर निकले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी प्रभावों के कारण कटनी सहित महाकौशल क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को दिन में भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
पिछले कई दिनों से नौतपा की भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए यह मौसम राहत लेकर आया है। हालांकि आंधी-तूफान के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है, लेकिन तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत की उम्मीद बढ़ गई है।
प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।
फिलहाल कटनी जिले में मौसम का बदला हुआ मिजाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और आगे भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। नौतपा की भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए यह मौसम राहत लेकर आया है। हालांकि आंधी-तूफान के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है, लेकिन तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत की उम्मीद बढ़ गई है।
प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।
फिलहाल कटनी जिले में मौसम का बदला हुआ मिजाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और आगे भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है।