नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाला पुलिस की गिरफ़्त :पूर्व में भी नकबजनी की प्रकरणों में जा चुका है जेल

सिवनी यश भारत:-सिवनी की कोतवाली पुलिस ने नकबजनी व चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 1 शातिर चोर आज दोपहर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा चोरी एवं नकबजनी के अपराधों के रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किये जाते रहें हैं। जिनके नेतृत्व व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। आज चोरी की 5 घटनाओं का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया हैं।
26 मार्च को संतोष अग्रवाल निवासी तिलक बार्ड द्वारा बाबा ट्रेडर्स के नाम की किराना की थोक एवं चिल्लर विक्री की दुकान से रात्रि में किसी अज्ञात नकाबपोस व्यक्ति द्वारा दुकान के दुकान का ताला तोड़कर दुकान के केश काउन्टर के ड्राज से 70000 रुपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 220/2025 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
27 जुलाई को गजेन्द्र गोखे निवासी खटीक मोहल्ला आजाद वार्ड सिवनी द्वारा इसके घर के नीचे स्थित गोदाम से गोदाम का ताला तोड़कर गोदाम में रखी स्कूटी सुजूकी एक्सेस क्रमांक MP22SB0391 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट में लिया गया।
इस तारीक को रवि कुमार केवट निवासी केवटी मोहल्ला सिवनी द्वारा इसके केवटी मोहल्ला सिवनी स्थित घर का ताला तोड़कर पेटी आलमारी में रखे जेवरात एवं नकदी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अंशुल बैश निवासी गोंड़ी मोहल्ला गांधी वार्ड सिवनी द्वारा इसके घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे जेवरात एवं नकदी चोरी की शिकायत की गई थी।
28 जुलाई को संतोष सोनी निवासी महावीर वार्ड सिवनी द्वारा इसके घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात कीमती 50000 चोरी की रिपोट की गई थी।
इन सभी पटनाओं को अंजाम देने करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध अफरोज उर्फ बिजली उर्फ मारी पिता सलीम खान उम्र 20 वर्ष निवासी हड्डी गोदाम भगतसिंह वार्ड सिवनी से से पूछताछ करने पर उसने सभी नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया तथा सोनें चांदी के जेवरातों को पुरानी सब्जी मंडी पीपल के पेड़ के नीचे छुपाना एवं पीपल पेड़ के पास ही स्कूटी सुजूकी एक्सेस को छुपाना एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल क्रमांक MP22J 1263 को आरोपी की निशादेही पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफ्तार किया गया है।
जप्तीः- सोनें चांदी के जेवरात कीमती 80000/- रुपये, 01 सुजूकी एक्सेस क्रमांक MP22SB0391 कीमती 70000/- रुपये, नकदी 12300/- रुपये घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल कीमती 30000/- रुपये, 02 पेचकस एवं लोहे की रॉड़
कुल जप्तशुदा मसरुका 192300/- रुपयें
आरोपी के विरूध्द थाना कोतवाली में नकबजनी एवं चोरी के 04 अपराध पंजीबध्द है।
इस कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक पूजा पाण्डेय, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक किशोर वामनकर, प्रधान आरक्षक मनोज पाल,मुकेश गोंडाने,जगदीश घोडेश्वर,आरक्षक रविन्द्र डहेरिया,रत्नेश कुशवाहा,सतीश युवनाती,प्रदीप चौधरी,प्रतीक बघेल,अमित रघुवंशी,शिशुपाल सोलंकी,विमल डोंगरे,अंकित देशमुख,दिलीप उइके,प्रवेश धुर्वे,विनय सेंगर शामिल रहे।







