भोपालमध्य प्रदेश

फील्ड ड्यूटी बिना अटका एमपी पुलिस में प्रमोशन: विसबल पदोन्नति नियमों में संशोधन की तैयारी

फील्ड ड्यूटी बिना अटका एमपी पुलिस में प्रमोशन: विसबल पदोन्नति नियमों में संशोधन की तैयारी

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश पुलिस में अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर नियम बदलने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मुख्यालय द्वारा तैयार किए गए नए प्रस्ताव के तहत अब विशेष सशस्त्र बल के अधिकारियों के लिए पदोन्नति पाने हेतु फील्ड ड्यूटी अनिवार्य होगी। इस प्रस्ताव को पुलिस महानिदेशक की स्वीकृति मिलने के बाद अंतिम अनुमोदन के लिए गृह विभाग को भेज दिया गया है।

नए प्रस्ताव के अनुसार, कार्यालयों या बंगलों में पदस्थ रहकर कार्य करने वाले अधिकारियों को अब बिना फील्ड अनुभव के अगली रैंक पर प्रमोट नहीं किया जाएगा। यह शर्त मुख्य रूप से सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक तथा उप निरीक्षक से निरीक्षक बनने वाले अधिकारियों पर लागू होगी।

गौरतलब है कि सिपाही और हवलदार के पदोन्नति नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विसबल पदोन्नति नियम-2012 में इस संशोधन के लागू होने से पुलिस महकमे में मैदानी कार्यप्रणाली को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button