मध्य प्रदेशराज्य
मशीन की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की मौत : क्षेत्र में हड़कंप

रीवा । जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में स्पेलर मशीन की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक पारुल कोरी पिता यज्ञनारायण 13 साल निवासी भुसुड़ी थाना गुढ़ की मौत पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। वही इस घटना की बात क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।
परिजन के अनुसार, वह अपने मामा के साथ राई की पेराई करवाने खजुहा गांव स्थित चक्की गया था।
जहां खली समेटने के दौरान हाथ का कड़ा मशीन के पट्टे में फंस जाने से यह दुर्घटना हो गई। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गुढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।







