जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मकान में लगी आग, 2 सिलेंडरों में ब्लास्ट : रांझी के झंडा चौक की घटना, क्षेत्र में अफरातफरी

जबलपुर,यश भारत।रांझी झण्डा चौक स्थित एक बंद पड़े मकान में सोमवार की सुबह 5 बजे अचानक आग लग गई और फिर उसके बाद मकान में एक के बाद एक दो बड़े धमाके हुए इसके बाद पूरा क्षेत्र दहल गया पड़ोसियों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद दो गाड़ियों को तत्काल मौके से रवाना किया गया और उसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। जिसमें फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों और एक टैंकर का उपयोग किया गया। आग पर काबू पर जाने के बाद मकान के अंदर से 5 से 6 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। जिसमें से दो सिलेंडरों में ब्लास्ट हो चुका था जिसके चलते पूरा घर तहस-नहस हो गया है।

IMG 20241028 WA0121

घर पर लगा था ताला

 

रांझी के सुभाष नगर झंडा चौक पर स्थित मकान को कृष्ण गोहले नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है जिनके मकान में घटना के समय ताला लगा हुआ था और पूरा परिवार कटनी अपने रिश्तेदारों के यहां गया हुआ है। जिसके चलते जब आग पूरे घर में फैल गई तब पड़ोसियों को आग का पता लग सका। वही सिलेंडर में हुए धमाको के चलते कोई भी व्यक्ति यह समझ नहीं पा रहा था कि आखिर धमाके हो क्यों रहे हैं, और घर में ऐसा कौन सा ज्वलनशील पदार्थ रखा हुआ है जो फट रहा है।

 

क्यों रखे थे सिलेंडर

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल तो यह उठ रहा है कि घर के अंदर 5 से 6 सिलेंडर क्यों रखे गए थे। जिसको लेकर खाद्य विभाग और पुलिस की टीम कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रही है । एक ओर जहां खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची ही नहीं वहीं दूसरी ओर पुलिस जांच की बात कह रही है। लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि यहां पर गैस रिफिलिंग का कार्य किया जाता था जिसके लिए सिलेंडर इकट्ठे करके रखे गए थे। गनीमत तो यह रही की 6 में से दो ही सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ 4 सिलेंडर ब्लास्ट होने से बच गए। नहीं तो आसपास के मकान भी चपेट में आ जाते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button