मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : 2 की गई जान, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक गंभीर

दमोह। जबलपुर–तेंदूखेड़ा–सागर झलोन मार्ग पर नागबाबा के पास  एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अत्यधिक तेज गति में थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का उपचार जारी है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button