रीवा lजिले के मनगवा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गयाl बताया जाता है कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दीl
दुर्घटना मनगमा के मिसिरगवा के पास हुई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, समान थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुशवाहा अपने फूफा राजमणि कुशवाहा (निवासी लौर थाना क्षेत्र, मऊगंज) को छोड़ने के लिए ऑटो से जा रहे थेl
जैसे ही उनका ऑटो मनगवा के पास पहुँचा, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दीl
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो में सवार राजमणि कुशवाहा ने मौके पर ही दम तोड़ दियाl
ऑटो चला रहा राजेश कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजेश को तत्काल रीवा के संजय गांधी अस्पताल (SGMH) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है. आज उनकी हालत में सुधार हैl
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था जहां आज पी एम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया और फरार ट्रक की पहचान कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैl
Back to top button