भोपालमध्य प्रदेश

वन्दे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा का कैंडल मार्च रेडक्रॉस चौराहे से कांग्रेस कार्यालय तक निकली यात्रा, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत गाकर जताया विरोध

वन्दे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा का कैंडल मार्च

रेडक्रॉस चौराहे से कांग्रेस कार्यालय तक निकली यात्रा, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत गाकर जताया विरोध

भोपाल, यश भारत। राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की ओर से रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया। रेडक्रॉस अस्पताल चौराहे से शुरू हुआ मार्च प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचकर समाप्त हुआ। भाजपा नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कांग्रेस की ओर से राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। विधायक रामेश्वर शर्मा भगवानदास सबनानी भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी प्रदेश मंत्री राजो मालवीय युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति के नेतृत्व में कार्यकर्ता कैंडल लेकर मार्च में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत और संविधान के सम्मान को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वन्दे मातरम् देश के स्वतंत्रता संग्राम राष्ट्रभक्ति और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा है। इसके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की अनदेखी स्वीकार नहीं की जा सकती। मार्च में पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button