जबलपुरमध्य प्रदेश
रीवा पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा : कहा- कांग्रेस अपने परिवार तक सीमित

रीवा यश भारत l लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज लगातार विंध्य के दौरे पर हैं पार्टी अपनी तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रीवा पहुंचे जहां उन्होंने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला । उन्होंने कहा पार्टी अपने परिवार तक सीमित है। लगातार लोक लुभावने वादे करके जनता के बीच अपनी पैठ बनाने जुगत में लगने वाली पार्टी बाद में अपने वादों को भूल जाती है।
मंच में बीडी शर्मा राजेंद्र शुक्ला मोहन यादव प्रहलाद पटेल और लोकसभा प्रत्याशी रीवा जनार्दन मिश्रा एवं विधानसभाओं के विधायक मौजूद रहे।







