कटनी

भीषण गर्मी का कहर, लू की चेतावनी, नौतपा के पहले तापमान 42 डिग्री, आंधी-बारिश थमने के बाद गर्मी ने दिखाए तेवर

कटनी, यशभारत। आंधी और बारिश का दौर थमने के बाद कटनी जिले में गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों से कटनी शहर सहित ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में सूर्यदेव की प्रचण्ड किरणों से हर कोई हलाकान है। दोपहर में लू का भी दौर जारी है। दोपहर में सडक़ें सूनसान नजर आ रही, जबकि बाजार देर रात तक गुलजार है। मौसम विभाग ने हीट वेव चलने का भी अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि प्रदेश में 30 अप्रैल से 10 मई तक लगातार आंधी और बारिश का दौर देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात और ट्रफ लाइन के असर से मई के शुरुआती दिनों में मौसम बदला रहा लेकिन अब गर्मी ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही दोपहर की तेज धूप से बचने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की अपील की है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button