देश

बहोरीबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से किशोरी की मौत, पांच घायल

कटनी, यशभारत। जिले के बहोरीबंद क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार हाईवा ने बस स्टैंड के पास खड़ी इलेक्ट्रिक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिहुँटा निवासी ऑटो चालक देवसिंह यादव ने बहोरीबंद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी इलेक्ट्रिक ऑटो बहोरीबंद बस स्टैंड के पास खड़ी थी। इसी दौरान डिहुँटा जाने के लिए दीक्षा यादव, साक्षी यादव, पूजा बर्मन अपने बच्चों निहाल और चित्रांश के साथ ऑटो में सवार हुईं। तभी सिहोरा की ओर से गिट्टी से भरा तेज रफ्तार हाईवा (क्रमांक MP 66 H 1553) लापरवाहीपूर्वक आया और ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में बैठी महिलाएं और बच्चे सड़क पर गिर पड़े तथा सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे में 17 वर्षीय साक्षी यादव (पिता सरमन यादव), निवासी बहोरीबंद, की रास्ते में ही मौत हो गई। बताया गया है कि साक्षी अपने मामा के यहां डिहुँटा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी।
घटना के बाद बहोरीबंद थाना पुलिस ने हाईवा चालक रामविश्वास यादव निवासी रीवा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरे को उजागर करता है।IMG 20260426 WA0675

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button