इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रधानमंत्री बोले- शिक्षा ही किस्मत बदलने की ताकत :देश के 14 हजार पुराने स्कूल स्मार्ट बनेंगे, मिलेंगे 27 हजार करोड़ रुपए

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तीन साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के प्रगति मैदान अखिल भारतीय शिक्षा समागम में पहुंचे। दो दिन तक चलने वाला यह कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है, जिसका इनॉगरेशन PM ने 26 जुलाई को किया था। इस दौरान PM ने 14 हजार 500 पुराने स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए PM श्री स्कीम के तहत दी जाने वाली रकम की पहली किस्त जारी की।

कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि यह शिक्षा ही है जो देश की किस्मत बदलने की ताकत रखती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने ट्रेडिशनल नॉलेज सिस्टम और भविष्य की तकनीक को समान महत्व दिया है। हमारी शिक्षा प्रणाली आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी को अपनाते हुए भारत की परंपराओं को संरक्षित कर रही है। मुझे खुशी है कि हम चर्चा और संवाद की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button