सिवनी यश भारत:-बर्फीली हवाओं से सिवनी में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। सोमवार को आसमान में छाए बदल हटने के बाद मंद गति से बहती हवाओं ने सिरहन को बढ़ा दिया। आज सुबह मंगलवार को भी सुबह से जिला मुख्यालय सहित आठों विकासखण्ड में तेज कोहरा छाया रहा।सूर्य निकलने के बाद धीरे धीरे कोहरा साफ हुआ। ठंड के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी से आठवीं तक स्कूल लगने का समय बढ़ाकर 9.30 बजे कर दिया है। सर्द हवाओं ने बढ़ी ठिठुरन से बेसहारा लोगों को बचाने का प्रयास नगर पालिका ने प्रारंभ कर दिए हैं। सोमवार को शहर के अलग-अलग चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था करने के साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रैन बसेरा व अन्य संभावित स्थानों पर बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के उपाय किए। सीएमओ विशाल सिंह मस्कोले ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौसम के करवट बदलने से शीतलहर का असर फसलों पर दिख रहा है। आगामी दिनों में शीतलहर का असर व बढ़ने की संभावना है। सिवनी में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के चलते लोग मौसमी बीमारी बीमारी का शिकार भी हो रहे हैं। सर्दी-खांसी के पीड़ित चिकित्सकों के साथ पहुंच रहे। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी भीड़ लग रही है। चिकित्सकों ने बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। किसानों को भी फसल की सुरक्षा को लेकर कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी है। सर्द हवाओं के चलते गर्म कपड़ों का बाजार भी गर्म है। हालांकि लोग पहले ही खरीदारी कर चुके लेकिन अभी भी दुकानों में भीड़ देखी जा रही है। स्वेटर, जैकेट, मफलर, मंकी कैप, ग्लब्स’ आदि गर्म कपड़ों की बिक्री हो रही। नगर पालिका कार्यालय के बगल में लगा तिब्बती बाजार भी गुलजार है। वहीं ठंड बढ़ने से गुड़, तिल, फल्ली इत्यादि से बनी खाद्य सामग्रियों की मांग भी बढ़ गई है।
जिले में बढ़ती ठंड व तापमान में गिरावट के मद्देनजर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य हित में जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, आइसीएससी, सीबीएसइ, अनुदान प्राप्त व अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं आगामी आदेश तक सुबह 9.30 बजे से पूर्व संचालित नहीं किए जाने के आदेश कलेक्टर शीतला पटले ने जारी किया है। जारी आदेशानुसार
विद्यालयों की अन्य आवश्यक, महत्वपूर्ण गतिविधियां जैसे परीक्षा आदि पूर्ववत संचालित होती रहेंगी।
Back to top button