बरेला शराब दुकान विवाद: आबकारी अधिकारियों पर ठेकेदार से मारपीट और गाली-गलौज के आरोप, वीडियो हुए वायरल

जबलपुर यश भारत– बरेला क्षेत्र में आबकारी वसूली को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ठेकेदार द्वारा अधिकारियों पर आरोप लगाया कि 2 करोड़ 60 लाख रुपए मासिक वसूली में बरेला समूह के हिस्से की रकम ठेकेदार द्वारा नहीं दी गई। इस पर नाराज सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी इंद्रेश तिवारी, उनके निजी ड्राइवर और आरक्षक ने कथित तौर पर बरेला समूह की दुकानों में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की। घटना से संबंधित वीडियो और कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है जिसमें बाकायदा आपकारी आयुक्त व सहायक जिला आबकारी अधिकारी दुकानों में मारपीट करते दिख रहे हैं
इस घटना की शिकायत ठेकेदार ने बरेला थाना एवं आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को कर दी है। फिलहाल इस मामले में जांच की मांग की जा रही है और घटनाक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।प्रशासन द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ठेकेदार पक्ष का कहना है कि यह दबाव बनाने की कार्रवाई है, वहीं आरोपित अधिकारी इस पर मौन हैं।







