जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

उपराष्ट्रपति चुनाव के आ गए नतीजे,सीपी राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति बने 

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले।

उपराष्ट्रपति चुनाव के आ गए नतीजे,सीपी राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति बने 

आज का दिन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ा दिन रहा है। देश को अपना नया उपराष्ट्रपति मिल गया है।  सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में भारी जीत हासिल कर ली है। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को मात देकर ये जीत दर्ज की है। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 781 में से 767 मत पड़े। इन मतों की गिनती के बाद एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट प्राप्त हुए। इस शानदार जीत के साथ, सीपी राधाकृष्णन को भारत का नया उपराष्ट्रपति चुना गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button