कटनी

पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों का धावा, सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात व नगदी ले गए चोर

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुभ सिटी में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रूपए कीमती सोने चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दिए। घटना की खबर फैलते ही माधवनगर में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पीडि़त की शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभ सिटी निवासी 50 वर्षीय शत्रुधन शर्मा के मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोला। शातिर चोरों ने मुख्य प्रवेश द्वार और दरवाजे का ताला तोडक़र घर के अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने चांदी के कीमती आभूषण तथा नगद रूपयों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत 98 हजार रूपए बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शत्रुधन शर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4) एवं 305(ए) के तहत मामला कायम कर लिया है। माधवनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों का सुराग लग सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button