मध्य प्रदेशराज्य
पुलिस गिरफ्त में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर ठग : दिल्ली से ऐसे किया गिरफ्तार…

नरसिंहपुर यशभारत। फर्जी बैंक एवं फाइनेंस कंपनी के नाम के पोस्टर से भ्रमित करने वाला एवं भोले-भाले लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ऑन लाइन ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
-
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ओंकार प्रसाद चौधरी निवासी नरसिंहपुर द्वारा 2 फरवरी 2026 को आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी कि उसके साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा लोन दिलाने के नाम से लगभग 93,900 रूपयों की धोखाधड़ी की गयी है। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा प्रकरण की गहन जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए संबंधित व्यक्तियों, बैंक खातों एवं लेन-देन की जानकारी एकत्रित कर विस्तृत जांच की गयी। जांच में यह बात सामने आयी कि मार्च 2025 में रेलवे स्टेशन परिसर की दीवारों पर आरबीएल फाइनेंस बैंक के नाम से पोस्टर लगे हुए थे। जिसे देखकर प्रार्थी द्वारा उक्त पोस्टर पर लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल किया। जिस पर एक महिला ने कॉल उठाया प्रार्थी द्वारा उक्त महिला से 5,00,000 रुपये का लोन लेने के संबंध में बात की। तब उसने कहा गया कि बैंक के प्रबंधक अमेर पवार से लोन के संबंध में बात कर लें। इसके बाद प्रार्थी द्वारा महिला के बताए अनुसार नम्बर पर कॉल किया गया तो कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अमेर पवार बताया और कहा कि लोन लेने के लिए अपने दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, समग्र आईडी तथा बैंक पासबुक भेज दें। इसके बाद प्रार्थी द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से दस्तावेज भेज दिए। इसके पश्चात आरोपी द्वारा प्रार्थी को गुमराह कर बीमा, डीडी, जीएसटी, खाता परिवर्तन तथा लोन फीस आदि विभिन्न कारण बताकर लगातार पैसों की मांग की जाती रही। उनके कहने पर प्रार्थी द्वारा कुल 93,900 रुपये अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से भुगतान किए जिसमें से कुछ राशि फोन पे के माध्यम से तथा कुछ राशि ऑनलाइन दुकान पर जाकर ट्रांजेक्शन कर भेजी गई। प्रार्थी से 93,900 रुपये लेने के बाद आरोपी अमेर पवार द्वारा फिर से खाते के वेरिफिकेशन के लिए 5500 रुपये और देने की मांग की गयी पैसे देने से प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी करे भोपाल बुलाया गया जिस पर प्रार्थी अपने पत्नि के साथ आरोपी से मिलने भोपाल भी गया किंतु भोपाल पहुंचकर प्रार्थी को भ्रमित कर उसे मिलने हेतु अलग-अलग स्थानों पर बुलाने लगा किंतु आरोपी प्रार्थी से नही मिला। पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान तकनीकी माध्यमों से जानकारियों को एकत्रित की गयी जिसके माध्यम से जानकारी मिली कि प्रार्थी के साथ ठगी करने वाला व्यक्ति देवकीनंदन कपूर है जो दिल्ली का रहने वाला है एवं दिल्ली में एक कॉल सेन्टर बनाकर रखा हुआ है जो आमजनों को ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान तकनीकी माध्यमों से जानकारियों को एकत्रित की गयी जिसके माध्यम से जानकारी मिली कि प्रार्थी के साथ ठगी करने वाला व्यक्ति देवकीनंदन कपूर है जो दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस टीम को जानकारी मिलने पर दिल्ली रवाना किया गया जिसके द्वारा आरोपी को जैन नगर कराला थाना बेगमपुर जिला रोहिणी, नईदिल्ली से गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयीl





