कटनीग्वालियर

परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, बिना परमिट चल रही बसें और ट्रक जब्त

विशेष चेकिंग अभियान में एक मालवाहक ट्रक और दो यात्री बसों पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर थाना अभिरक्षा में रखे गए वाहन

परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, बिना परमिट चल रही बसें और ट्रक जब्त

विशेष चेकिंग अभियान में एक मालवाहक ट्रक और दो यात्री बसों पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर थाना अभिरक्षा में रखे गए वाहनIMG 20260616 WA0050

IMG 20260616 WA0048

कटनी। कलेक्टर के निर्देश एवं मार्गदर्शन में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल के नेतृत्व में जिलेभर में यात्री एवं मालवाहक वाहनों की सघन जांच हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन कराना था।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न मार्गों पर दर्जनों वाहनों की जांच की गई, जिसमें एक ट्रक और दो बसें परिवहन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाई गईं। इन सभी वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया।

जांच में ट्रक क्रमांक CG12BF9019 बिना वैध परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र एवं टैक्स बकाया के चलते पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर बरही थाना में सुरक्षित रखा गया है तथा स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी तरह कटनी बायपास मार्ग पर बस क्रमांक DL1PC4743 बिना वैध परमिट के संचालित पाई गई। जांच के दौरान परमिट प्रस्तुत नहीं किया जा सका, बाद में ऑनलाइन परमिट जारी हुआ, लेकिन कार्रवाई जांच के समय की स्थिति के आधार पर की गई। बस को कुठला थाना में अभिरक्षा में रखा गया है।

एक अन्य बस क्रमांक CG10G0816 भी बिना वैध परमिट के यात्रियों का परिवहन करती पाई गई, जिसे यातायात थाना में जब्त कर रखा गया है और उसके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने कहा कि बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन पर जिले में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने वाहन स्वामियों से सभी दस्तावेज अद्यतन रखने और नियमों का पालन करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button