कटनी

पति-पत्नी का विवाद पहुंचा पुलिस की जनसुनवाई में, एसपी ने सुनी फरियाद, त्वरित निराकरण के निर्देश

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित प्रत्येक आवेदक की समस्या एवं शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश प्रदान किए गए। जनसुनवाई में प्रमुख रूप से बेटा-बहू एवं पति-पत्नी से संबंधित पारिवारिक विवाद, रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों के आपसी विवाद, पैसों के लेनदेन, माल लेकर भुगतान नहीं करने, नियोक्ता द्वारा वेतन नहीं देने, फाइनेंशियल फ्रॉड, प्लॉट, मकान एवं जमीन संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध तथा अन्य पुलिस संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक द्वारा आवेदकों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समक्ष एवं दूरभाष के माध्यम से त्वरित कार्यवाही कर शिकायतों का शीघ्र एवं उचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवेदकों को आश्वस्त किया गया कि कटनी पुलिस आमजन की सुरक्षाए न्याय एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य सहित जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button