Top-5कटनीजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबई

SIR को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कहा- संवैधानिक संस्थाओं पर भ्रम न फैलाएं..देंखे वीडियो   

जबलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने उठाए सवाल

जबलपुर, यश भारत। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बीच भाजपा ने पलटवार किया है। सोमवार को जबलपुर में भाजपा की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव आयोग, SIR और Form-6 को लेकर पार्टी का पक्ष रखा गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, कैंट विधायक अशोक रोहाणी सहित भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से 26 सितंबर की बैठक के बाद SIR को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है। पार्टी का कहना है कि SIR किसी एक व्यक्ति का निर्णय नहीं, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है।
भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि मीडिया रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। नेताओं ने कहा कि किसी संवैधानिक संस्था पर गंभीर आरोप लगाने से पहले तथ्यों और आधिकारिक दस्तावेजों की जांच जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button