मध्य प्रदेशराज्य

सस्ती मौत का नशा : ऐसे ढोइ जा रही अवैध शराब : पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार… 

Table of Contents

दमोह। अवैध शराब का काला कारोबार दिनों दिन फल फूल रहा हैl थाना जबेरा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

यह सफलता पुलिस को 29 जनवरी 2026 की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मिली।

मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम गुबरा कला में खेल ग्राउंड के पास स्थित रामजी झारिया के बाड़े में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

पुलिस रेड के दौरान मौके से तीन खाकी रंग के कार्टूनों में रखी कुल 294 पाव लाल पाव मसाला शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 29 हजार 400 रुपये आंकी गई है। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को बाद में माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: रामजी पिता सुनील झारिया, उम्र: 18 वर्ष, निवासी: ग्राम गुबरा कला, थाना: जबेरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button