मध्य प्रदेशराज्य

पड़ोसी ने कर दी हत्या : बेटी-दामाद और बेटा घायल; पुरानी रंजिश में खूनी विवाद, इलाके में फैली सनसनी….

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के पास खड़ेरा मोहल्ला में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसी द्वारा किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मृतक की बेटी, दामाद और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी अमित गौतम और नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी से लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते आरोपी ने हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सुबह किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।
पुलिस घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button