नो पार्किंग में खड़े वाहनों के कटे चालान, यातायात को सुगम बनाने की पहल, व्यवस्थाओं को किया जा रहा दुरुस्त

कटनी, यशभारत। शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह द्वारा देर रात्रि शहर के प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त चौराहों पर पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर चालानी कार्यवाही एवं ई चालान की कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क करने तथा सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु समझाइश भी दी गई। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से सडक़ पर लगाए गए डिवाइडर कोन एवं यातायात संकेतकों को भी व्यवस्थित कराया गया। थाना प्रभारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास दिखाई दिए। शहरवासियों द्वारा भी कार्यवाही की सराहना की गई। देर रात्रि तक शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य एवं नियंत्रित दिखाई दी। कार्यवाही में यातायात सूबेदार सोनम उइके, सहायक उपनिरीक्षक अशोक सिंह, आरक्षक राजकुमार सहित यातायात थाने के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से दिखाई दिए।







