मध्य प्रदेशराज्य

ननि वाहन बाइक में सीधी भिडंत: दो युवक गंभीर रूप से घायल

रीवा। रायपुर कर्चुलियान थाना इलाके में नगर निगम के कचरा वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

कचरा डंप ट्रक की बाइक से हुई टक्कर

जानकारी के अनुसार नगर निगम का कचरा वाहन पहड़िया गांव में कचरा डंप करने के बाद शहर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और कचरा वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

 

संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संजय गांधी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त ने जांच के दिए निर्देश

इधर, नगर निगम आयुक्त ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button