सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पनारझिर के समीप एक सड़क हादसा हो गया। जहां 2 बाइको की आपस मे भिंडन्त हो गई इस हादसे में बाइक सवार जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गए, जिन्हें हाथ पैर, सिर तथा शरीर के अन्य अंगों में चोटे आई है।
जानकारी के अनुसार एक बाइक पिता और और बेटी धोबी ग्राम से रजवाड़ी ग्राम जा रहे थे और दूसरा बाइक सवार गोरखपुर तरफ से घंसौर आ रहा था ,जब वह पनारझिर ग्राम के पास पहुंचे तो दोनों बाइको की आपस में टक्कर हो गई। जिसके कारण नरेश पिता रणवीर इनवाती 28, रागनी इनवाती पिता नरेश इनवाती उम्र 8 साल, विनोद पिता संतन लाल मरावी 30 घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस और एम्बुलेंस में दी जिसके बाद एम्बुलेंस में स्थानीय लोगो को मदद से घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद विनोद कि स्थिति को देखते हुयव डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया का कहना है कि सूचना मिली थी कि बाइक हादसे में 2 घायल हुए हैं, फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।
Back to top button