कटनी
दुबे कालोनी स्थित आरुष अपार्टमेंट में आग, इलाके में मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा

कटनी, यशभारत। दुबे कॉलोनी में तुलसी गार्डन के सामने स्थित आरुष अपार्टमेंट में अभी कुछ देर पहले अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम से रात 9.32 बजे आग की सूचना नगर निगम के फायर दस्ते को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बस स्टैंड जोन से तत्काल फायर ब्रिगेड वाहन घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस और फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल किसी अप्रिय स्थिति या जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के कारणों की जांच की रही है।







