मध्य प्रदेशराज्य

दिनदहाड़े चाकू से हमला: नशे की गोलियां बेचने से रोका तो युवक पर जानलेवा वार

Table of Contents

सतना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्षों में विवाद के बीच एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

हमले में अभिषेक लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के अनुसार, विवाद की जड़ नशे की गोलियां बेचने का विरोध थी। घायल अभिषेक ने बताया कि गगन कोरी, निवासी बजरहा टोला, इलाके में नशे की गोलियां बेचता है। जब अभिषेक ने उसे इस अवैध काम से मना किया तो गगन और उसके साथियों ने गुस्से में आकर उस पर चाकू से वार कर दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आरोपी चाकू लहराते नजर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

टीआई रवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button