डिंडौरी lगाड़ासरई थाना क्षेत्र के गोरखपुर गांव में रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर में आग लग गई। इस घटना में घर में संचालित किराना दुकान, गृहस्थी का सामान और एक बाइक जलकर खाक हो गए।
घटना के समय रिटायर्ड प्रिंसिपल कुंवर सिंह, उनकी पत्नी, बेटे और बहू घर में मौजूद थे। पड़ोसियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि कुंवर सिंह पूजा-पाठ करते थे और पूजा वाले कमरे में दीपक जल रहा था। दोपहर करीब 2 बजे आग लगी, जब घर के सदस्य आराम कर रहे थे। आशंका है कि आग दीपक से ही फैली है। आग से किराना दुकान, गृहस्थी का सामान और बाइक पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। परिवार का उपयोगी सामान और कपड़े भी जल गए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Back to top button