मध्य प्रदेशराज्य

वेज बिरियानी में मिला कीड़ा : निरीक्षण के दौरान खुली पोल!

रीवा । बाजार में इन दिनों बहुत से रेस्टोरेंट व अन्य भोजनालय में अधिकतर साफ-सफाई का अभाव देखा जा रहा है। इसके चलते भोजन सामग्री में कीड़े होने की स्थिति बनती जा रही है। फिर भी इस दिशा में समुचित कदम नहीं उठाए जा रहे। संबंधित विभागीय अधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण में ऐसी अव्यवस्थाओं की पोल खुल रही है। बताया गया है कि मिलावट से मुक्ति अभियान अन्तर्गत कलेक्टर के निर्देशन में फूड सेफ्टी विभाग द्वारा शहर के ताला हाउस स्थित रेस्टोरेंट स्ट्रीट किचन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं को सप्लाई की जाने वाली वेज बिरियानी में कीड़ा पाया गया। शिकायत उपरांत यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई। इतना ही

 

नहीं निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट के किचन खुले में संचालित होना पाया गया जिससे खाद्य पदार्थो में कीड़े आने की संभावना बनी हुई है।

 

बताया गया है कि किचन में स्वच्छता का अभाव रहा। जगह-जगह गंदगी देखी गई। इस संबंध में संभागीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानक अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। इसके चलते रेस्टोरेंट के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया तथा रेस्टोरेंट को आवश्यक सुधार होने तक बंद करा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button