मध्य प्रदेशराज्य

दमोह का गौरव : प्रियदर्शन दुबे का MPPSC से SDO पद पर चयन

Table of Contents

दमोह। वसुंधरा कॉलोनी, दमोह निवासी प्रियदर्शन दुबे ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा में चयनित होकर उनका SDO (PWD) पद पर चयन हुआ है।

प्रियदर्शन दुबे, पिता श्री राजेश दुबे (शिक्षक) के सुपुत्र हैं। शिक्षा और संस्कारों से परिपूर्ण परिवार में पले-बढ़े प्रियदर्शन ने प्रारंभ से ही अनुशासन और परिश्रम को अपना मूल मंत्र बनाया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्रियदर्शन दुबे झारखंड राज्य के देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम में सिंचाई विभाग में SDO पद पर सेवाएं दे रहे हैं, जहाँ वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

प्रियदर्शन की यह सफलता न केवल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह सिद्ध करती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

उनकी इस उपलब्धि पर मित्रों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों ने हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button