दमोह l गांव की बेटी ने नाम रोशन किया हैं lप्रथम नगर आगमन पर पहुंची डिप्टी कलेक्टर नम्रता जैन का पटेरा नगर वासियों ने बेंड बाजे फूल मालाओ, पुष्प गुच्छ,के साथ उनका तिलक वंदन कर स्वागत किया| डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रतिष्ठित होकर क्षेत्र से लेकर जिले को उन्होंने गौरवान्वित किया गया है |जिस पर सभी गुरुजनों द्वारा उनके भविष्य की उज्जवल कामना करते हुए,आशीर्वाद दिया l
नगर में स्वागत के लिए सैकड़ो की तादाद में उनके शुभचिंतक पहुंचेl उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ाई की और लगातार लगन मेहनत के साथ मुकाम को हासिल किया lनम्रता ने बताया लगन मेहनत करने से हम लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं |माता-पिता का आशीर्वाद मार्गदर्शन उन्हें प्रेरित करता रहा|
Back to top button