मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार बाइक पत्थर से टकराई : बाइक चालक गंभीर घायल

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत आने वाले नागपुर रोड के समीप सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराकर फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार महेंद्र पटले उम्र 35 वर्ष गंभीरघायल हो गया।

जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार खवासा की तरफ से कुरई आ रहा था। जब वह नागपुर रोड के समीप पहुंचे तो बाइक पत्थर से टकरा गई। और अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। जिसके सिर, हाथ, पैर सहित अन्य अंगों में चोटे आई है। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्षियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद घायल को एम्बुलेंस में स्थानीय लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लोगो का व वाहनों का आना जाना अधिक होता है। यदि घटना के समय लोग मौजूद होते या वाहन आते जाते होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर पत्थर पड़े रहने से इस तरह की दुर्घटना बढ़ते जा रही है। कुरई थाना कृपाल सिंह तेकाम का कहना है कि सूचना मिली थी कि बाइक फिसलने से हादसा हुआ है। फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। बाबजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button