मध्य प्रदेशराज्य
तस्कर जंगलों का कर रहे सफाया : वन विभाग ने सागौन की कीमती लकड़ी के साथ दो आरोपियों को दबोचा

सतना l वन विभाग ने वनखंड में अवैध लकड़ी कटाई के मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है । विभाग ने जंगलों से सागवान की कीमती लकड़ी काट काट कर घर में स्टोर करने वाले दो आरोपियों को दबोच लिया lविभाग की टीम ने लेदरा गांव में दो लोगों के घरों से अवैध सागौन और सेझा की लकड़ी बरामद की है। जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उचेहरा, मझगवां और नागौद की टीमों ने मामले की जांच की। बाबूलाल साकेत के घर छापा मारा गया। पूछताछ में बाबूलाल ने जंगल से लकड़ी काटने की बात स्वीकार की और अपने साथी बिहारी साकेत का नाम भी बताया।
टीम ने बाबूलाल के घर से 6 नग सागौन और 3 गट्ठा जलाऊ लकड़ी जब्त की। वहीं, बिहारी साकेत के घर से 7 नग सागौन की बल्ली और 1 नग सेझा की लकड़ी बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।







