जबलपुरमध्य प्रदेश
6वीं प्रशिक्षण वाहिनी में जनरल परेड का आयोजन, सेनानी सिद्धार्थ चौधरी ने किया निरीक्षण
110 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

जबलपुर,यशभारत। 6वीं प्रशिक्षण वाहिनी विसबल में शुक्रवार को निर्धारित जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड में कुल 110 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी के नेतृत्व में हुई इस परेड में जवानों की वेशभूषा, ड्रिल, अश्वारोही दल, क्वार्टर गार्ड, मैगज़ीन गार्ड, वाहनों का रखरखाव, पीटीएस तथा आर्मरी शाखा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। सेनानी ने परेड की गुणवत्ता, अनुशासन और प्रस्तुति की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा–निर्देश भी दिए।
परेड में उत्कृष्ट और अनुकरणीय वेशभूषा में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को सेनानी द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।







