देश

तल्ख आरोप : किसे लूप लाइन में डालना है, किस कार्यकर्ता को कार्यालय आने से रोकना है…इसमें बीत रहा भाजपा जिलाध्यक्ष और सांसद का पूरा समय

गृहमंत्री के पुतला दहन पर भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के जिम्मेदारों को लिया निशाने पर

Screenshot 20260601 122122 Facebook

Screenshot 20260601 122122 Facebook2कटनी, यशभारत। आदिवासी समाज के अपमान के नाम पर कांग्रेस द्वारा पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला दहन किए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व एल्डरमैन आशीष तिवारी ने अपनी ही पार्टी के जिम्मेदार लोगों को निशाने पर लिया है। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा नेता ने पुतला दहन को दुर्भाग्यपूर्ण मानते हुए इसे सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही से जोड़ा है।
भाजपा नेता आशीष तिवारी ने अपनी पोस्ट में कहा है कि प्रशासनिक लापरवाही से कहीं अधिक भाजपा के कटनी नेतृत्व की क्षमता पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से कटनी जिले के स्वाभिमानी भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने साफ कहा कि इससे स्पष्ट हो रहा है कि कटनी के भाजपाजिलाध्यक्ष और मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं खजुराहो क्षेत्र के सांसद का समय शायद केवल इस बात पर बीत रहा है कि किस कार्यकर्ता को साइड लाइन करना है, किसे लूप लाइन में डालना है, किस कार्यकर्ता को कमजोर करना है, किस कार्यकर्ता को महत्व देना है, किसे पार्टी कार्यालय व पार्टी के कार्यक्रमों में आने से रोकना है। इसके अलावा किस अधिकारी कर्मचारी की ट्रांसफर पोस्टिंग कहां से कहां करना है। श्री तिवारी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के सम्मान व स्वाभिमान से इन्हें कोई लेना देना नहीं है। पोस्ट में कहा गया है कि कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के पुतले के दहन की खबरें सोशल मीडिया के माध्यम से जब सामने आईं थीं, तब स्थानीय पार्टी नेतृत्व को संज्ञान लेकर इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए थी। उन दोषी अधिकारियों की बदली कटनी से बाहर होनी चाहिए थी। श्री तिवारी ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन के दौरान देश भर में देश के मान सम्मान व गौरव से जुड़े आदिवासी समाज का शोषण किया। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं की गईं। विकास के समुचित कार्य नहीं हुए। कांग्रेस के राज में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में किस तरह नक्सलवाद फैला व उसने अपनी जड़ें मजबूत कीं।वहीं दूसरी ओर भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर देश का आदिवासी समाज भाजपा के साथ सतत रूप से जुड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में सम्पूर्ण देश के आदिवासी क्षेत्रों में सतत विकास के कार्य हो रहे हैं। उन्हें भाजपा सरकार द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। देश की सबसे विकट व गम्भीर समस्या नक्सलवाद को मोदी जी के नेतृत्व में अमित शाह ने खत्म करने का जिम्मा अपने हाथों में लिया और उसे देश से खत्म कर दिया गया है। बहरहाल भाजपा नेता आशीष तिवारी की बातों और आरोपों में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है। इसकी जांच भी होना चाहिए कि उस दिन गृहमंत्री का पुतला दहन हुआ भी है या कांग्रेस का यह कथन निराधार है जिसमें उन्होंने कहा कि गृहमंत्री का पुतला दहन हुआ है।  IMG 20260601 WA0648 IMG 20260528 WA0993 IMG 20260406 WA0619

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button