ग्वालियरजबलपुरदेशबिज़नेसभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चिंगारी और पूरा पेट्रोल पंप बना मौत का मैदान,कुछ सेकंड में मची तबाही: पेट्रोल पंप पर आग, 11 लोग झुलसे

जबलपुर..यश भारत..राजगढ़ जिले में  एक पेट्रोल पंप पर अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में वहां मौजूद 11 लोग झुलस गए, जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल शख्स को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। कई लोग आग की चपेट में आ गए।घटना के दौरान उठता धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button