मध्य प्रदेशराज्य
ट्रक-तूफान वाहन की भिड़ंत : चालक की दर्दनाक मौत, 9 श्रमिक घायल, पुलिस जांच जारी

मंडला ।मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जब एक भीषण सड़क हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई ।ट्रक-तूफान वाहन की भिड़ंत में 9 श्रमिक घायल हुए है।
हिरदेनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पदमी चौराहा के पास तूफान वाहन और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तूफान वाहन के चालक ग्राम घोंटा निवासी नरेश बंजारा की मौत होना बताया जा रहा है। वही नौ लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।







