ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जबलपुर। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जबलपुर स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे थे। कार्यकर्ता विरोध जताते हुए एफआईआर को वापस लेने की मांग कर रहे थे और एसपी को ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे थे।
हालांकि, पुलिस ने मौके पर ही सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार हर नागरिक को है, लेकिन पुलिस ने दमनात्मक रवैया अपनाया।फिलहाल गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं से पूछताछ की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।







