भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती और महिलाओं से ज्यादती, तीन मामले दर्ज

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती और महिलाओं से ज्यादती, तीन मामले दर्ज

राजधानी के पिपलानी और मिसरोद थाना क्षेत्रों की घटनाएं, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

​भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल में शादी का झांसा देकर यौन शोषण के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। शहर के पिपलानी और मिसरोद थाना पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायतों पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों ही मामलों में आरोपियों ने शादी का वादा कर पीड़िताओं का शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से मुकर गए।

​केस 1: एक साल तक युवती को बनाया हवस का शिकार
​पहला मामला पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर का है। यहाँ रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी आयुष तिवारी बीते एक वर्ष से उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती जब भी शादी की बात करती, आरोपी उसे टाल देता था। हाल ही में जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आयुष ने साफ इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

​केस 2: चांदबाड़ी में शादी के नाम पर फरेब
​पिपलानी इलाके के ही चांदबाड़ी में 25 वर्षीय युवती के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी नीरज ने उसे शादी का सपना दिखाकर लंबे समय तक ज्यादती की। युवती को जब अहसास हुआ कि आरोपी शादी करने के इरादे में नहीं है, तब उसने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी नीरज के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

​केस 3: होटल ले जाकर महिला से किया दुष्कर्म
​तीसरी घटना मिसरोद थाना क्षेत्र की है। यहाँ एक 36 वर्षीय महिला ने हेमंत किर नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, हेमंत ने महिला से शादी का वादा किया और उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी की बात से मुकरने के बाद महिला ने कानूनी रास्ता अपनाया। पुलिस ने आरोपी हेमंत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
​पुलिस का कहना है कि तीनों ही मामलों में पीड़िताओं के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button