देश

जागृति पार्क में वॉटर फॉल लोकार्पित, विधायक संदीप जायसवाल के माता – पिता की स्मृति में निर्मित वाटरफॉल जनता को समर्पित

कटनी, यशभारत। स्थानीय जागृति पार्क माधवनगर में मुड़वारा विधानसभा के विधायक संदीप जायसवाल की माताजी श्रीमती सरोज जायसवाल एवं पिताजी श्रीप्रसाद जायसवाल की पावन स्मृति में निर्मित कराए गए वॉटर फॉल को जनमानस को लोकार्पित कराया गया। सरोज श्री जायसवाल वॉटर फॉल कलेक्टर आशीष तिवारी के मुख्य आतिथ्य नगर निगम आयुक्त श्रीमती तपस्या परिहार जिला वन अधिकारी गर्वित गंगवार के विशेष आतिथ्य तथा जायसवाल परिवार के सदस्यों ईष्ट मित्रो एवं भाजपा पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में एक पारिवारिक वातावरण में जनता को लोकार्पित किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम का संचालन निरंजन पंजवानी एवं आभार प्रदर्शन डॉ.उमा निगम द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से डॉ चित्रा प्रभात, स्मिता जायसवाल,पूनम जायसवाल, रेनू जायसवाल,पूजा जायसवाल,श्रेहा खंडेलवाल, दीपिका पांडे, गंगाराम कटारिया, खेमचंद्र पोपटानी, झम्मटमल ठारवानी, अश्विनी गौतम नवलेश मलिक,प्रकाश आहूजा, राजू तनवानी, विक्रम खम्परिया, राजकुमार केलू उपाध्याय,श्यामजी शुक्ला,अजय सरावगी,नवनीत खंडेलवाल,मनीष गेई रौनक खण्डेलवाल,प्रमोद टिंकू तिवारी एमआईसी सदस्य डॉ.रमेश सोनी पार्षदगण श्याम पंजवानी,बीना बैनर्जी आदि की उपस्थिति रही।

IMG 20260423 WA0787

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button