मध्य प्रदेशराज्य

जलप्रलय जैसे हालात: सिरमौर में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, पानी में घिरे लोगों को बचाने उतरी SDRF…  

 

रीवा। जिले की सिरमौर तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ घंटों से जारी भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है।लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा से बस्तियों और जलमग्न क्षेत्रों में पानी भर जाने के कारण लोग अपने ही घरों में फंस गए जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 

टीम नावों और जीवन रक्षक उपकरणों के माध्यम से जलभराव वाले घरों में फंसे परिवारों को एक एक कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।मौके पर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय है। एसडीएम दृष्टि जायसवाल, तहसीलदार ललन सिंह और नायब तहसीलदार तेजपति सिंह स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्यों की कमान संभाले हुए हैं।

 

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा एसडीआरएफ की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।प्रशासन द्वारा जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के लिए भोजन और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षा के दृष्टिगत सतर्क रहने की अपील की है साथ ही आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी प्रशासनिक दल से संपर्क करने का सुझाव दिया है। फिलहाल स्थिति पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है और रेस्क्यू कार्य निरंतर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button