जबलपुरमध्य प्रदेश

नवागत कलेक्टर की दो टूक,धान खरीदी के प्रकरणों को गंभीरता से सुना जाएगा

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर नवागत कलेक्टर दीपक सक्सेना संभवत: कल पदभार ग्रहण कर लेंगे। इसके पहले उन्होंने ने यशभारत से चर्चा करते हुए कहा कि जबलपुर में इस समय धान खरीदी मामले को लेकर बड़ा एक्शन हुआ है। अधिकारियों को निलंबित किया गया है और कई रडार पर है। मेरा सबसे पहले काम यही होगा कि धान खरीदी पारदर्शिता के साथ हो, किसानों को किसी भी तरह से परेशान न होना पड़े इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही राजस्व सहित विकास से जुड़ मामलों को प्रमुखता से पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button