जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ग्वालियर अपहरण कांड : पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, दो आरोपियों को पैर में लगी गोलियां, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

ग्वालियर l ग्वालियर में 13 फरवरी को हुए शिवाय बालक अपहरण कांड मे मुरैना पुलिस द्वारा अपहरणकर्ताओं का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है, जिसमें दो किडनेपर राहुल और बंटी के पैर में गोलियां लगी हैl

 

दरअसल मुरैना पुलिस को सूचना मिली की दो बदमाश किसी वारदात के नियत से माता बसैया इलाके में घूम रहे हैं सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचती है तो पुलिस के ललकारने पर दोनों ही बदमाश पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं बचाव में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी जो बदमाशों के सीधे पैर में लगी जिन्हें इलाज के लिए इलाज चिकित्सालय मुरैना लाया गयाl

 

पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ के अनुसार यह बदमाश ग्वालियर से शिवाय के अपहरण के आरोपी है, इनके कब्जे से किडनैपिंग के दौरान उपयोग की गई लाल रंग की बाइक अवैध हथियार सहित कारतूस जप्त किए हैं मुरैना पुलिस द्वारा ग्वालियर पुलिस को सूचना दे दी गई अब ग्वालियर पुलिस इस पूरे मामले की आरोपियों से पूछताछ करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button