विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है केंद्रीय बजट, मध्य प्रदेश के विकास को मिलेगी नई उड़ान: डॉ. मोहन यादव

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है केंद्रीय बजट, मध्य प्रदेश के विकास को मिलेगी नई उड़ान: डॉ. मोहन यादव
भोपाल, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय बजट 2026-27 को देश के सर्वस्पर्शी विकास और आत्मनिर्भरता का रोडमैप बताया है। मंगलवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापार वृद्धि और आधुनिक तकनीक के दम पर मध्य प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की ओर तेजी से अग्रसर है।
निवेश और सशक्तिकरण पर केंद्रित बजट
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट ‘नई सोच और नए भारत’ का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के विकास के साथ-साथ ग्रामीण उन्नति और युवाओं के लिए रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। डॉ. यादव ने बताया कि केंद्र द्वारा राज्यों को दिए जाने वाले वित्तीय सहयोग से मध्य प्रदेश की बड़ी परियोजनाओं, विशेषकर सिंचाई और सड़क नेटवर्क को जबरदस्त मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग की आशाओं और किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इस दौरान कहा कि बजट के प्रावधानों से राज्य में औद्योगिक निवेश के नए द्वार खुलेंगे और तकनीक आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विपक्ष की आलोचनाओं को निराधार बताते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि जन-कल्याण का संकल्प है।







