कटनी

ग्रामीणों से विवाद के बाद हटे चौकी प्रभारी, सोशल मीडया में वीडियो वायरल, मारपीट और अवैध वसूली की शिकायत

कटनी, यशभारत। बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केवलारी में पुलिस व ग्रामीणों के बीच विवाद और झूमाझटकी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हडक़म्प मच गया। वायरल वीडियो के अनुसार एक काली स्कॉर्पियो वाहन में सिविल ड्रेस में कुछ लोग पहुंचे और बीच सडक़ पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि एक युवक द्वारा सोशल मीडिया में पुलिस की निष्क्रिय कार्यप्रणाली पर की गई पोस्ट पुलिस को नागवार गुजरी। इस दौरान चौकी प्रभारी युवकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस घटनाक्रम में उप निरीक्षक के साथ भी विवाद और झूमाझटकी हुई है। लोगों ने खितौली चौकी में पदस्थ उप निरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की भूमिका संदिग्ध है और कुछ गतिविधियों को संरक्षण मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर चौकी प्रभारी को वहां से हटा दिया गया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल का कहना था कि वे खाना खाकर लौट रहे थे। रास्ते में लोग शराब पी रहे थे। मना करने पर गाली गलौज करने लगे। समझाइश देकर मामले को शांत कराया गया। ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button