कोर्ट मोहर्रिर, समंस मददगार, डाक चालान कर्मचारी पुरस्कृत, वारंटों की समय पर तामीली के लिए कप्तान ने दिया ईनाम
कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में कोर्ट मोहर्रिर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कोर्ट मोहर्रिर, थाने थाने के संमन्स मददगारों में एवं डाक चालान का कार्य संपादित करने वाले कर्मचारियो के कार्यों की समीक्षा की गई थी। समीक्षा करने पर कर्मचारियों द्वारा थाना एवं न्यायालय स्तर पर ई-समन जारी करने व थानों में सीसीटीएनएस पोर्टल पर प्राप्त समन, वारंटों को समय पर निष्पादन अधिकारी नियुक्त करने व समय पर तामीली/अदम तामीली पोर्टल में अपडेट करने सबंधी उत्कृष्ट कार्य किया गया। इस प्रकार जिन शासकीय सेवकों द्वारा लगन मेहनत से व निर्देशों पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने के फलस्वरुप उनके उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरस्कार की घोषणा की जाती थी। जिसके परिणामस्वरूप आरक्षक विक्रम सिंह ठाकुर थाना कैमोर, आरक्षक विवेक श्रीवास्तव थाना बरही, आरक्षक अंकित कनौजिया थाना बाकल, महिला आरक्षक नेहा शर्मा थाना स्लीमनाबाद, आरक्षक विजय कुम्हारथाना कुठला, प्रधान आरक्षक अशोक शुक्ला रक्षित केन्द्र कटनी, महिला आरक्षक कविता ठाकुर रक्षित केन्द्र कटनी, महिला आरक्षक मीना मेहरा रक्षित केन्द्र कटनी, आरक्षक दीपक पटेल को 500-500 रुपये के नगद पुरस्कार दिया गया है।







