कटनी

कुठला के चोरों ने निवार में अंजाम दी चोरी की वारदात, सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपियों के कब्जे से माल बरामद

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवार पुलिस चौकी ने जरवाही में सूने मकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत करीब 90 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। निवार पुलिस चौकी अंजनी मिश्रा ने बताया कि 6 मई को जरवाही निवासी हेमचंद्र कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात, बर्तन एवं नगदी चोरी कर ली है। रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अभिलाष उर्फ बेजिंदी वासुदेव 22 वर्ष एवं इन्द्रजीत मांझी 32 वर्ष दोनों निवासी ढूंढरी थाना कुठला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए चांदी के जेवरातए बर्तनए नगदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, एएसआई राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, मनीष कुमार तथा आरक्षक अरविंद और वकील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button