सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के थाना जैसीनगर द्वारा अवैध शराब बेचने वाले आरोपियो के घऱ से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा तथा एसडीओपी राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को मुखविर से अवैध शराब विक्री की सूचना मिलने पर ग्राम सत्ताढाना मुखविर के बताये स्थान पर थाना जैसीनगर की पुलिस ने ग्राम सत्ताढाना पहुंचकर पुष्पेन्द्र ठाकुर एवं सीताराम ठाकुर के घर पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान पुष्पेन्द्र ठाकुर के घर के पास आंगन से 72.280 लीटर अंग्रेजी शराब कुल कीमती 94000 रुपये की रखी मिली जिसे विधिवत समक्ष गवाहान के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। कार्यवाही के दौरान आरोपी पुष्पेन्र्द ठाकुर अँधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने सीताराम ठाकुर के घऱ पर भी तलाशी ली। पुलिस ने सीताराम ठाकुर के घर की गैलरी से 304 पाव देशी प्लेन/लाल मसाला शराब 54.720 लीटर कुल कीमती 35480 रुपये की रखी मिली। यहां भी आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उक्त शराब को पुलिस ने गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा गया।
उक्त दोनों ही आरोपियो के विरुध्द धारा 34(2) आवकारी एक्ट के तहत अलग अलग मामले पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियो तलाश की जा रही है।
पुलिस की इस संपूर्ण कार्यवाही में आरोपी पुष्पेन्द्र ठाकुर के घर के पास आंगन से 72.280 लीटर कीमती 94000 रुपये तथा आरोपी सीताराम ठाकुर के घऱ की गैलरी से 54.720 लीटर कीमती 35480 रुपये की शराब जब्त की गई है। कार्यवाही में उप निरी.शशिकांत गुर्जर, प्र.आर 1130 मनोहर मुरारी, आर 621 काजी सईदउद्दीन,आर 1289 यशवंत सिंह, आर 1838 संदीप सोलंकी, आर 1122 जितेन्द्र रजक, आर 1580 विनोद सिंह का विशेष योगदान रहा।
Back to top button