एमपीएमएसयू विखंडन पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे तंखा
उपभोक्ता मंच को राज्यसभा सांसद और महापौर ने दिया आश्वासन

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर के हितों पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जायेगा 7 देश की एकमात्र मेडिकल यूनिवर्सिटी जो जबलपुर में पूरे प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा का संचालन कर रही है। उसको तीन हिस्सो में बांटकर उसका विखंडन करने से न केवल जबलपुर का कद घटेगा बल्कि शहर के प्रशासनिक व शैक्षणिक पर इसका असर पड़ेगा। मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के अध्यक्ष पीजी नाजपांडे से दूरभाष पर हुई चर्चा के दौरान एमपीएसयू के विखंडन पर चिंता जाहिर की। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा करने का आश्वासन भी दिया
है। इसके पूर्व में नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ. पीजी नाजपांडे, ने शुक्रवार को महापौर से मुलाकात कर बताया कि मेडिकल यूनिवर्सिटी को हिस्सों में बांटने से मेडिकल शिक्षा का सेंट्रल हब वाला दर्जा जबलपुर से छिना जायेगा।
मंत्रियों को सौंपेंगे ज्ञापन मानव अधिकार एवं
अपराध नियंत्रण संगठन ने जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के विखंडन के प्रस्ताव का विरोध किया है. संगठन के एड. आशीष त्रिपाठी, एड. भावना निगम, डा. अशोक मेठवानी, डॉ. अभिषेक जैन, डा. अभिजीत जैन, एड. रोशन मंध्यानी, कमरूल इस्लाम खान आदि ने कहा है कि जल्द ही इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री और जबलपुर आने वाले मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा







